Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 17 जनवरी 2025 का राशिफलः तुला राशि के लिए आज दिन रहेगा अच्छा, व्यापार करने वालों को मिलेगी सफलता

17 जनवरी 2025 का राशिफलः तुला राशि के लिए आज दिन रहेगा अच्छा, व्यापार करने वालों को मिलेगी सफलता

By शिव मौर्या 
Updated Date

17 जनवरी 2025 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज मित्रों का बहुत ज्यादा सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज का दिन उत्तम है। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया रहेगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। रियल एस्टेट में काम करने वाले व्यक्ति के लिए धन लाभ हो सकता हैं।

वृष – आज घर परिवार में सुख शांति एवं समृद्धि बनी रहेगी। पिता से लाभ होगा। आज अपने वाणी पर संयम बनाए रखें। धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

मिथुन – आज मित्रों का बहुत ज्यादा सहयोग मिलेगा। आज यात्रा भी कर सकते हैं। आज शत्रु परास्त भी रहेंगे। छोटे भाई बहनों से सहयोग मिल सकता है।

कर्क – जमीन से जुड़े हुए कार्य करने वाले व्यक्ति के लिए समय अति उत्तम है। मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज वाहन खरीदने का योग है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – आज का दिन अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए अच्छा दिन है। पढ़ने में खूब मन लगेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज घर में सब खुश रह सकते हैं।

कन्या – आज नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया रहेगा। पुराने मित्रों से लाभ मिल सकता है।

तुला – व्यापार करने वाले व्यक्ति के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में उन्नति का योग बहुत अच्छा है।

वृश्चिक – आज का दिन उतार चढ़ाव लगा रहेगा। विदेश से जुड़े अच्छा खबर मिल सकता है। आज आप अपने गुस्सा पर कंट्रोल रखें। वाहन ध्यान से चलाएं।

धनु – आज भाग का साथ मिलेगा लेकिन चंचलता भी अधिक रहेगी, धैर्यपूर्वक कार्य करें तभी आप सफल होंगे। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – करियर से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। आज ऑफिस में छोटी-छोटी प्रॉब्लम होगी, जिसको लेकर आप बहस कर सकते हैं बहस से बच्चे।

कुम्भ – आज मित्र लोगों का सहयोग मिलेगा। आज आर्थिक लाभ का योग है। व्यापार भी अच्छा चलेगा।मन में नेगेटिव भाव लाने से बच्चे।

मीन – स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आलस ज्यादा रहेगा। आज मन में घबराहट इत्यादि पैदा हो सकती है। मां लक्ष्मी की पूजा करें दिन अच्छा बीतेगा।

Advertisement