Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 02 नवम्बर 2024 का राशिफल: कारोबार में होगा लाभ, नौकरी में बढ़ेगा प्रभाव…जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

02 नवम्बर 2024 का राशिफल: कारोबार में होगा लाभ, नौकरी में बढ़ेगा प्रभाव…जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

By शिव मौर्या 
Updated Date

02 नवम्बर 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों के यहां पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज बिगड़े काम बनेंगे। आज कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे।

वृष – आज पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। आज नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन – आज राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। आज वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

कर्क – कारोबार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आज ध्यान रखें।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – आज का दिन बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं।

कन्या – आज निवेश लाभदायक रहेगा। आज भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

तुला – मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। आज व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।

वृश्चिक – आज विवाद को बढ़ावा न दें। आज किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

धनु – रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आज फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। आज जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

कुम्भ – कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आज प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

मीन – व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। मेहनत वाले कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

Advertisement