Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 10 नवम्बर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों को नौकरी के कार्यक्षेत्र में आ सकती है कठिनाइयां

10 नवम्बर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों को नौकरी के कार्यक्षेत्र में आ सकती है कठिनाइयां

By शिव मौर्या 
Updated Date

10 नवम्बर 2024 का राशिफलः रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज का दिन अच्छा हैं। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। अनुबंध हो सकते हैं। सुख शांति से समय व्यतीत होगा।

वृष – आज का दिन सामान्य रहेगा। आज नए काम के प्रति अग्रसर होने का योग है।आज धैर्य पूर्वक आगे बढ़े सफल होंगे।

मिथुन – आज का दिन अति उत्तम है। मित्रों के साथ मौज मस्ती का पूरा लुप्त उठाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज दूर की यात्रा कर सकते हैं।

कर्क – आज परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – आज व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या – आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ हो सकता हैं।

तुला – पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक – आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा।

धनु – पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आज जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा,परंतु संयत रहें।क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें।

कुम्भ – आज परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन – आज वाणी में मधुरता रहेगी। आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

Advertisement