Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 नवम्बर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों का रविवार के दिन बिगड़ेंगे बने काम

11 नवम्बर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों का रविवार के दिन बिगड़ेंगे बने काम

By शिव मौर्या 
Updated Date
11 नवम्बर 2024 का राशिफलः रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अति उत्तम हैं।
मेष – आज के दिन अच्छा है। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले नाम कमाएंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं और खुद पर भरोसा रखें।
वृष – आज का दिन अति उत्तम हैं। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन – आज व्यापार में गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी। खाद्य उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है।
कर्क – आज आप कुछ धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। नेटवर्किंग और सेल्स से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे।
सिंह – आज अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। दिन अच्छा बीतेगा।
कन्या – कमीशन से जुड़े व्यापार सफल रहेंगे। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान दें, किसी कारणवश अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है।
तुला – आज का दिन अच्छा है । आज आय के स्रोत में वृद्धि होने वाली है। आज व्यापार में नई योजनाएँ बनाने में व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक – आज का दिन आनंददायी रहने वाला है। विरोधियों की गतिविधियों को नजर अंदाज न करें, सावधान रहें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
धनु – आज व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा दिखाकर अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
मकर – आज कोई बहुत महत्वपूर्ण कॉल आ सकती है। आज कार्यस्थल पर सब कुछ ठीक रहेगा। आपके वरिष्ठ आपके काम से खुश रहेंगे।
कुम्भ – आज कर्ज आदि से दूर रहें। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। क्रेडिट कार्ड की जगह कैश रखना शुरू करें।
मीन – आज धन प्राप्ति के नए रास्ते बनेंगे।आज संतान सुख मिलने के योग हैं। आज जाने-अनजाने में कोई गलती कर सकते हैं,सावधान रहें।
पढ़ें :- Lord Hanuman Appears to Saint Tulsidas : संत तुलसीदास को श्रीहनुमानजी ने ऐसे दिए दर्शन , बताया श्रीराम जी से मिलने का मार्ग
Advertisement