Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 22 नवम्बर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों को आज निवेश के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे

22 नवम्बर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों को आज निवेश के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

22 नवम्बर 2024 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज पिता का साथ मिलेगा।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यस्थल पर आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

वृष – व्यापार करने वालों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है।

मिथुन – आज पिता का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।

कर्क – आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – वाद-विवाद से दूर रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। आज परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज गुस्से पर काबू रखें।

कन्या – आज धन लाभ मिलने की संभावना है। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

तुला – सरकारी नौकरी करने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत का पूरा ध्यान रखें। खान-पान का ध्यान रखें। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।

वृश्चिक – आज खर्चों पर काबू रखें। आज परिवार की सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज कारोबार में लाभ होगा।

धनु – नौकरी पेशा करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

कुम्भ – विवाह के लिए कुछ लोगों को अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी स्किल की तारीफ हो सकती है।

मीन – आज अधूरे कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ लोग कर्ज उतारने में सफल होंगे। संतान को महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हासिल होगी।

Advertisement