Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 05 अक्टूबर 2024 का राशिफलः आज तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

05 अक्टूबर 2024 का राशिफलः आज तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

05 अक्टूबर 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं।

वृष – आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं।

मिथुन – आज मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें।

कर्क – शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

कन्या – आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

तुला – बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आज माता-पिता का साथ मिलेगा, रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

वृश्चिक – जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

धनु – आज नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कुम्भ – क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मीन – आय की स्थिति में सुधार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

 

Advertisement