Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 अक्टूबर 2024 का राशिफलः रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

20 अक्टूबर 2024 का राशिफलः रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

20 अक्टूबर 2024 का राशिफलः रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज अपने बजट का ध्यान रखना होगा।

पढ़ें :- Snan Purnima 2026 :  जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत का प्रतीक स्नान पूर्णिमा अनुष्ठान,108 कलशों के पवित्र जल से कराया जाता है स्नान

मेष – आपका मन प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा जातकों का मूड रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है।

वृष – आज आपने कार्यस्थल पर जो कुछ भी हासिल किया है, आज उसकी तारीफ हो सकती है। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन – आज का दिन आपको अपने बजट का ध्यान रखना होगा। जो लोग प्लॉट या फ्लैट की तलाश में हैं, उनके अच्छी डील मिल सकती है।

कर्क – करियर में अपनी सिचूऐशन को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। सपनों को हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करने का यह बेहतरीन समय है।

पढ़ें :- Bhadli Navami 2026 : भड़ली नवमी पर करें विष्णु सहस्रनाम का पाठ , चातुर्मास आरंभ से पहले विवाह लिए आखिरी शुभ मुहूर्त

सिंह – आज करियर में लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करें। पैसों की वजह से तनाव हो सकता है। लव लाइफ में मुद्दों पर बात खुलकर बात करें।

कन्या – आज परिवार का कोई सदस्य आपको अच्छी खबर सुन सकता है। किसी जरूरी काम से यात्रा की योजना बन सकती है।

तुला – आज का दिन करियर में किसी पुराने काम को पूरा करने के लिए ज्यादा वक्त देना होगा। किसी प्रोजेक्ट से प्रॉफिट हो सकता है।

वृश्चिक – परिवार के साथ अपने बर्ताव को लेकर सावधान रहना चाहिए। अच्छे प्रदर्शन के कारण आप आज कॉन्फिडेंट महसूस कर सकते हैं।

धनु – आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेगा। प्रॉपर्टी या पिछले निवेश से बेहतरीन रिटर्न मिलने की उम्मीद है। करियर में आपको क्रिएटिव होना पड़ेगा।

पढ़ें :- Vat Purnima 2026 :  इस दिन रखा जाएगा वट पूर्णिमा व्रत , दुर्लभ स्ट्रॉबेरी मून आसमान को चमकाएगा

मकर – सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कुछ जातक अपने पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकता है।

कुम्भ – आज का दिन कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। आपकी कड़ी मेहनत और स्किल्स को नजरअंदाज करना आज मुश्किल रहेगा।

मीन – आज का दिन अच्छा हैं। आज का दिन नेटवर्किंग करियर में आगे बढ़ेंगे। आज दिन का आनंददायक रहेगा। आज मन प्रसन्न रहेगा।

 

Advertisement