Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 23 अक्टूबर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, नौकरी में बदलाव होने की भी संभावना

23 अक्टूबर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, नौकरी में बदलाव होने की भी संभावना

By शिव मौर्या 
Updated Date

23 अक्टूबर 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज सामाजिक क्षेत्र में उन्नति तथा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,

मेष – आजीविका की दिशा में चले आ रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होगा।

वृष – आज विशिष्टजनों के सहयोग से सरकारी विवाद से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति,परिश्रम से कार्य सिद्धि होंगे।

मिथुन – सामाजिक क्षेत्र में उन्नति तथा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को जीविकोपार्जन का साधन उपलब्ध होगा।

कर्क – राजनीतिक व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ेगी और सत्ता-संगठन से लाभ मिलेगा। आज पारिवारिक सुख-शांति,नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना हैं।

पढ़ें :- Mahalaxmi Vrat 2026 : आज से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , समृद्धि- सौभाग्य के लिए करें श्री सूक्त का पाठ

सिंह – नौकरी मे लापरवाही से परेशानी हो सकता है। शुभ मांगलिक कार्य में मित्रों से सहयोग, सरकारी कार्य में सफलता, अचानक धनलाभ मिलेगा।

कन्या – आज नौकरी में उन्नति,कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता, आवश्यक कार्य पूरा होगा। उत्साहित रहेंगे, अपने श्रेष्ठत्व का बोध करा पाने में सफल होंगे।

तुला – आज रोजगार में उन्नति, सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा,पारिवारिक दायित्व पूरा होगा बुद्धि, चतुराई, वाकपटुता से कठिन काम भी सहज ठंग से पूरे हो जायेंगे।

वृश्चिक – जटिल समस्याओं का समाधान संभव होगा। कर्मक्षेत्र में मान सम्मान पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्ति होगी।

धनु – विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास,यसस्वी कार्य करने का अवसर,शत्रुओं पर विजय,आकस्मिक आर्थिक लाभ होने की संभावना।

पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक  महत्व

मकर – आज नयी योजनाएं बनेगी, घर-गृहस्थी में सुख शांति का वातावरण धन द्रव्य का लाभ होगा। आज पढ़ाई नौकरी, व्यापार में सुख बढ़ेगा।

कुम्भ – आज विविध कार्यों में परेशानी, विरोधियों स्वजनों से कष्ट हो सकता है। कठिन परिश्रम से लाभ, कोई भी निर्णय सोच विचार कर लें।

मीन – दैनिक समस्याओं का समाधान, विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में बदलाव होने की संभावना हैं।

Advertisement