Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 30 अक्टूबर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों का आज आत्मविश्वास रहेगा बना, मनचाहा काम होगा पूरा

30 अक्टूबर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों का आज आत्मविश्वास रहेगा बना, मनचाहा काम होगा पूरा

By शिव मौर्या 
Updated Date

30 अक्टूबर 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों को किसी मित्र को उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज का दिन घर के रख-रखाव और साज-सज्जा से संबंधित सामग्री खरीदने में परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा।

वृष – किसी मित्र को उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है, इसलिए प्रयास करते रहें। दिवाली की खुशियां होंगी दोगुनी।

मिथुन – आज व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। नरक चतुर्दशी पर लक्ष्मी जी रहेगी मेहरबान।

कर्क – आज जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपकी सोच आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। कहीं भी बात करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – आज कारोबार में लाभ की स्थिति बन सकती है। आज पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल बना रह सकता है। समय ठीक हैं।

कन्या – युवाओं को करियर से जुड़ी किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। कोई दुखद समाचार मिलने से मन मायूस रहेगा।

तुला – व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। काम के अधिक बोझ के कारण कुछ थकान हो सकती है।

वृश्चिक – आज का दिन अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में कुछ समय बिताने से भी आपकी सोच में सकारात्मक परिणाम आएंगे।

धनु – व्यापार में सभी कार्य ठीक से पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। ऑनलाइन खरीदारी पर खर्च अधिक होगा।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आध्यात्मिक और मानसिक शांति मिलेगी। इस समय ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल है। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों ही अति उत्तम रहेंगे।

कुम्भ – जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। ध्यान रखें।

मीन – आत्मविश्वास बना रहेगा। आज प्रयास करने से मनचाहा काम पूरा हो सकता है। आज बच्चों के कार्यों में योगदान देने से आपको खुशी मिलेगी।

 

Advertisement