Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 सितंबर 2024 का राशिफलः रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

29 सितंबर 2024 का राशिफलः रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

29 सितंबर 2024 का राशिफलः रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों के मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,

मेष – आज धन की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आज नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृष – आज जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। माता-पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें।

मिथुन – मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। परिवार में एवं मांगलिक कार्य होंगे। भवन के साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क – बौद्धिक कार्यों से आय होगी। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी।

पढ़ें :- Mahalaxmi Vrat 2026 : आज से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , समृद्धि- सौभाग्य के लिए करें श्री सूक्त का पाठ

सिंह – आलस्य की अधिकता हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या – मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी।

तुला – आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक – आज धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें।

धनु – आज वाणी का प्रभाव रहेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक  महत्व

मकर – मन शान्त रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी मित्र से धन मिल सकता है।

कुम्भ – धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन – व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों के योग बन रहे हैं। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है।

 

Advertisement