Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 07 अप्रैल 2025 का राशिफलः सोमवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे? इन राशियों के बनेंगे बिगड़े हुए काम

07 अप्रैल 2025 का राशिफलः सोमवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे? इन राशियों के बनेंगे बिगड़े हुए काम

By शिव मौर्या 
Updated Date

07 अप्रैल 2025 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोग आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – कार्यस्थल पर तरक्की के कई मौके मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपनों का साथ मिलेगा, जिससे करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

वृष – आज आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, धन का प्रबंधन होशियारी से करें। कानूनी विवादों से बचें। यात्रा के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन – आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए विवाद से बचें। आज रिश्तों को मजबूत होगा। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी।

कर्क – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर की मरम्मत पर खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और समय बर्बाद करने से बचना चाहिए।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। निवेश करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा।

कन्या – आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धैर्य और संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

तुला – आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। समय ठीक हैं।

वृश्चिक – आज का दिन सफलता लेकर आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलेगा,आय के नए रास्ते खुलेंगे।

धनु – आज सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मन में आशंका बनी रहेगी। आज सोच-समझकर निवेश करें, नुकसान की आशंका है।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आज का दिन बहुत अच्छा हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में किसी नए समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ हो सकता हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कुम्भ – आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोर्ट केस में जीत मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

मीन – आज परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं।

 

Advertisement