Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 10 जुलाई 2025 का राशिफलः मकर राशि की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, व्यापारिक यात्रा फलदायक रहेगी

10 जुलाई 2025 का राशिफलः मकर राशि की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, व्यापारिक यात्रा फलदायक रहेगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

10 जुलाई 2025 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोगों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

मेष – पारिवारिक तनाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक और लाभ कम होगा। संतान की चिंता हो सकती है।

वृषभ – आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज नौकरी व व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने मित्र से भेंट होगी।

मिथुन – आज कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में लाभ संभव है। आज परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क – आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक खर्च से बचें।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

सिंह – आज महत्वपूर्ण निर्णय लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या – आज दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में आलस्य आएगा। यात्रा से लाभ होगा। नौकरी में परिवर्तन संभव है।

तुला – आज प्रेम जीवन में खटास आ सकती है। कानूनी मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं। नए कार्य काम करें।

वृश्चिक – आज संपत्ति से जुड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी में उन्नति के योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

धनु – आज मानसिक स्थिति स्थिर रहेगी। आज अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आज भाग्य का साथ मिलेगा।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

मकर – आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक यात्रा फलदायक रहेगी। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा

कुंभ – आज व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। काम में अड़चनें दूर होंगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन – आज पदोन्नति के योग हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। आज छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

Advertisement