Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 जुलाई 2025 का राशिफलः धनु राशि के लोगों की आज कार्यक्षेत्र में सम्मान और मान्यता मिलने की संभावना

11 जुलाई 2025 का राशिफलः धनु राशि के लोगों की आज कार्यक्षेत्र में सम्मान और मान्यता मिलने की संभावना

By शिव मौर्या 
Updated Date

11 जुलाई 2025 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों का आज ऑफिस में व्यस्तता रहेगी।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

मेष – आज कार्यभार बढ़ेगा। आज ऑफिस में दबाव रहेगा, मगर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। योग,व्यायाम ज़रूर करें।

वृषभ – आज ऑफिस में वरिष्ठों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा,साथ ही आनंदोत्सवों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मिथुन – आज ऑफिस में व्यस्तता होगी। मानसिक तनाव संभव है। आज रुकी डील या निवेश से लाभ मिल सकता है।

कर्क – आज करियर में उतार चढ़ाव रहेगा, लेकिन पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा। बकाया धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे

सिंह – आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में सहकर्मी सहयोग करेंगे। व्यवसाय में लाभ और नई डील की संभावनाएं हैं। विवाद से बचें।

कन्या – आज ऑफिस में वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा, नए अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग बने हुए हैं।नौकरी और प्रॉपर्टी संबंधी बदलाव संभव हैं।

तुला – आज कार्यक्षेत्र में चुनौती आ सकती है, लेकिन जिम्मेदारी लेने से तरक्की होगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी।

वृश्चिक – आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नए आय के स्रोत उभर सकते हैं। कार्यों में जल्दबाजी से बचें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें।

धनु – आज कार्यक्षेत्र में सम्मान और मान्यता मिलने की संभावना है। आज नई शुरुआत लाभदायक होगी। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है।

पढ़ें :- Rakhi to God first : रक्षाबंधन में पहले भगवान को ही बाधें राखी, अनुष्ठान संपन्न होता है निर्विघ्न

मकर – कार्यक्षेत्र में लगन व उपलब्धियां मिलेंगी। नई डील संभव है। बकाया धन वापस प्राप्त होगा। निवेश सोच-समझकर करें।

कुंभ – आज व्यापार में साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है । प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। घर पर खर्च बढ़ सकता है।

मीन – आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की सहायता मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Advertisement