Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 17 अप्रैल 2025 का राशिफलः बिजनेस में नई संभावनाएं, करियर में तरक्की के योग…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

17 अप्रैल 2025 का राशिफलः बिजनेस में नई संभावनाएं, करियर में तरक्की के योग…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

17 अप्रैल 2025 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज काम के नए अवसर मिल सकते हैं।

पढ़ें :- Amravati's Unique Chocolate Ganesha : चॉकलेट से बने अनोखे गणपति देखने उमड़ रही भीड़,विसर्जन में पर्यावरण-अनुकूल

मेष – आज आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। निजी मामलों में व्यस्तता रह सकती है।​

वृषभ – आज परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में नई संभावनाएं बन सकती हैं। पैतृक संपत्ति का समस्या चल रहा है तो आज सुलझ सकता हैं।

मिथुन – आज काम के नए अवसर मिल सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले विचार करें। यात्रा के योग बन सकते हैं।​ आज भाई बहनों से प्रेम बना रहेगा।

कर्क – आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं। सेहत को प्राथमिकता दें। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Chausath Yogini Temple Morena : मितावली के चौसठ योगिनी का रहस्यमयी मंदिर , छिपे हैं कई चमत्कारिक राज

सिंह – आज रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज संतान के तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार वालों से प्रेम बना रहेगा।

कन्या – आज धन से जुड़ी चिंताएं हल हो सकती हैं। पारिवारिक विवादों से बचें। आज आत्मविश्वास बनाए रखें।​ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

तुला – आज नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आज धन लाभ होगा।

वृश्चिक – आज किसी से अनावश्यक बहस न करें। करियर में सफलता के योग हैं। वाहन चलाते समय ध्यान रखें नहीं तो चोट लग सकती है।

धनु – आज मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

पढ़ें :- Shukra Vakri : प्रेम के कारक शुक्र देव 3 अक्टूबर से होंगे वक्री, पुराने रिश्तें होंगे मजबूत

मकर – आज अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। धैर्य की कमी रह सकती है; संयम बरतें। निवेश से लाभ होने की संभावना है।​

कुंभ – खेल-कूद में हिस्सा लेने की ज़रूरत है। वित्तीय सुधार के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताएं।आज वैवाहिक जीवन बहुत बेहतर हैं।

मीन – आज धैर्य और आत्मविश्वास रखें। करियर में तरक्की के योग हैं। अपने शब्दों का चयन करके ही बोले। आज दिन अच्छा है।

 

Advertisement