Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 17 सितम्बर 2025 का राशिफलः आज नए अवसर सामने आएंगे, मिलेगा भाग्य का साथ…जानिए क्या कहते हैं आप के सितारे?

17 सितम्बर 2025 का राशिफलः आज नए अवसर सामने आएंगे, मिलेगा भाग्य का साथ…जानिए क्या कहते हैं आप के सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

17 सितम्बर 2025 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लिए आज नए अवसर सामने आएंगे।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 27 May: इन राशि के लोग आज सोच-समझकर लें निर्णय, निवेश के मामलों में बरतें सावधानी

मेष – आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान लेकर आएगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ – आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात आनंदित करेगी।

मिथुन – आज नए अवसर सामने आएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। लेकिन भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

कर्क – घर-परिवार में सामंजस्य रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से लाभ की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 24 May: इन राशि के लोगों को आज मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां, विद्यार्थियों को मिलेगी सफलता

सिंह – आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।

कन्या – आज मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। आज दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। यात्रा की संभावना है।

तुला – आज नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक – आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएँ। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है।

धनु – आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 23 May: मकर, कन्या और वृषभ राशि के लोगों को नई योजनाओं की शुरुआत के लिए है आज अच्छा दिन

मकर – आज नए कार्य की शुरुआत से लाभ होगा। धन निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

कुंभ – आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचें।

मीन – आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।

 

Advertisement