30 जून 2025 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों का व्यापार बहुत अच्छा चलेगा।
पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2026 : वैशाख अमावस्या पर पितरों का स्मरण करने से मिलेगा विशेष पुण्य फल , बाधाएं दूर होंगी
मेष – आज आपका आत्मविश्वास उम्दा रहेगा। नई योजनाओं में सुधार करना संभव है, लेकिन ख़र्चों पर काबू रखें। दोस्तों से मिलने का मन बनेगा।
वृषभ – आज कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी, लेकिन समय प्रबंधन से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मासिक चक्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। धैर्य से कार्य करें।
मिथुन – आज आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी। कला-क्षेत्र या सोशल मीडिया में कुछ नया शुरू कर सकते हैं। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा।
कर्क – परिवार के साथ समय बिताएं। अति-व्यस्तता के बीच घरेलू संतुलन जरूरी है। निवेश के मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दी निर्णय टालें।
पढ़ें :- Akshaya Tritiya Tretayuga begins : अक्षय तृतीया के दिन सतयुग का समापन होकर त्रेतायुग का आरंभ हुआ था , भगवान राम ने लिया अवतार
सिंह – कार्य में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। दबाव को स्वास्थ्य पर हावी न होने दें। योग या ध्यान मददगार रहेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी।
कन्या – आज घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियाँ आज थपे कुछ हो सकती हैं। चिंता करने की बजाय प्राथमिकता तय करें। सहयोग मिलेगा।
तुला – आज आत्मविश्वास रहेगा लेकिन किसी पर भरोसा करने में सतर्क रहें। यात्रा का योग बन रहा है।लंबी दूरी की योजना बन सकती है।
वृश्चिक – आज वित्तीय लाभ की स्थिति बनी हुई है। पुराने निवेशों से मुनाफा मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
धनु – आज आपकी ऊर्जा अधिक रहेगी। नए कौशल सीखना लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
पढ़ें :- 16 अप्रैल 2026 का राशिफल : सूर्य और शुक्र मिथुन, मीन राशि वालों के लिए बन रहें है आर्थिक उन्नति के योग, जानें अपनी राशि का हाल
मकर – आज मानसिक संतुलन बनाए रखें। तनाव के चलते नींद प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी लेकिन सुधार की गुंजाइश है।
कुंभ – आज सामाजिक दायरे मजबूत होंगे। समूह कार्यों में हिस्सा लें। आपकी भूमिका सराही जाएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन – आज आपका ध्यान और आध्यात्मिक यात्रा की ओर जाएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।