Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बदायूं में देर रात खौफनाक वारदात, पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

बदायूं में देर रात खौफनाक वारदात, पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

By Sushil Sah 
Updated Date

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बीते देर रात एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। यहां 32 वर्षीय महिला ‘मोहिनी’ की कथित तौर पर उसके पति ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बहुत ज्यादा संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

पढ़ें :- जानें कौन हैं धनराज परिमल नथवानी? जिन्हें सपा ने राज्यसभा चुनाव मैदान में उतारा,अंबानी परिवार के हैं बेहद करीबी, लंदन से की है पढ़ाई

ऐसा बताया जा रहा है कि यह सनसनीखेज वारदात देर रात हुई। पति पर आरोप लगा है कि उसने किसी बात पर विवाद के बाद मोहिनी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी हालत बहुत गंभीर हो चुकी थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मोहिनी की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल, इस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए लगातार जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस आरोपी पति से पूछताछ और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही इस निर्मम हत्या की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisement