गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी जिले (Guwahati District) के बसिष्ठपुर इलाके में एक फ्लैट में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या कर दी गई। उसका कटा हुआ सिर एक रेफ्रिजरेटर के अंदर पॉलीथीन बैग में पैक किया हुआ मिला। पीड़िता की पहचान रिया तालुकदार गोस्वामी (Riya Talukdar Goswami) के रूप में हुई है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
गुवाहाटी पुलिस (Guwahati Police) ने बताया कि महिला का कटा सड़ा-गला शव घर से बरामद हुआ। उसका कटा हुआ सिर प्लास्टिक की थैली में लपेटकर फ्रिज में रखा था। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस पहुंची। हत्या 24 से 48 घंटे पहले होने का अनुमान है। जांचकर्ताओं ने हत्या को बेहद क्रूर बताया है। इसके साथ ही कहा है कि हत्यारे ने कथित तौर पर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, उसे एक पॉलीथीन बैग में लपेटकर फ्रिज में रख दिया और उसकी उंगलियां काट दीं। इसके साथ ही जांच में पता चला कि पति ने शव के पास बैठकर खाना भी खाया है।
पुलिस ने क्या बताया?
गुवाहाटी पुलिस आयुक्त कार्यालय (Guwahati Police Commissioner’s Office) के एडीसीपी (पूर्व) अनुराग शर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी, रिया के पति रामानुजन गोस्वामी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
यह अपराध कब हुआ?
पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अपराध शव मिलने से लगभग 48 घंटे पहले हुआ था। खबरों के मुताबिक, रिया और रामानुजन ने करीब छह महीने पहले शादी की थी और वे फ्लैट में एक साथ रह रहे थे।
इसके अलावा, पड़ोसियों ने फ्लैट से आ रही दुर्गंध की सूचना देने के बाद पुलिस ने रविवार रात को पीड़ित का शव अपार्टमेंट से बरामद किया। जांच दल ने परिसर से एक हथियार भी जब्त किया है, जिसके अपराध में इस्तेमाल होने का संदेह है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेजा गया।