उत्तर प्रदेश, बुलंदशहर। आज 30 जून दिन मंगलवार की सुबह सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में अलीगढ़-गाजियाबाद हाइवे-34 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक आटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा में सवार चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पीड़ित के स्वजन की मौजूदगी में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
पढ़ें :- बिहार के भोजपुर में गड़हनी-मनैनी पथ पर ट्रक ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छांसियावाड़ा निवासी 60 वर्षीय बिन्नू सैनी अपने घर की दुकान में सब्जी बेचने का कार्य करता था। वह सोमवार को गौरखी निवासी 55 वर्षीय शब्बीर के ई-रिक्शा में सवार होकर सब्जी की खरीदारी करने नवीन फल सब्जी मंडी जा रहा था। इस दौरान पत्थरवाड़ा निवासी पुनीत भी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री ड्यूटी जाने के लिये शब्बीर के ई रिक्शा में सवार हो गया। सफर के दौरान हाइवे-34 स्थित सचिन होटल के सामने एक सामने से आ रही फल से लदे आटो ने सीधे टक्कर मार दी। इस हादसे में सवार तीनों लोग सड़क पर गिरने से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीर व मंडी आने-जाने वाले लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। वहीं आटो चालक इस घटना के बाद मौके से तुरंत फरार हो गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिये चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बिन्नामी व शब्बीर को मृत घोषित कर दिया। लेकिन पुनीत अभी जीवित है और उसका उपचार चल रहा है। इसकी खबर मिलते ही पीड़ित के स्वजनों में कोलाहल मच गया और वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। स्थानीय चौकी प्रभारी ‘हरेन्द्र सिंह’ ने बताया कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।