हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हरदोई में पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बंगाल में हुए हिंसा को लेकर कहा कि लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं। बंगाल जल रहा है और वहां कि सीएम चुप हैं।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
उन्होंने दंगाइयों को दंगे करने की पूरी छूट दे रखी है। दरअसल, वक्फ संशोधन बिल को लेकर पश्चिम बंगाल में हिंसा हुई। इस दौरान उपद्रवियां ने तोड़फोड़ के साथ पुलिस की गाड़ियों को भी फूंक दिया। वहीं, अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
बंगाल जल रहा है, वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं, दंगाइयों को शांति दूत कहती हैं,
अरे, लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं… pic.twitter.com/6FN7C7kknt
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 15, 2025
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, बंगाल जल रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री चुप हैं। वह दंगाइयों को ‘शांतिदूत’ कहती हैं। लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं? लेकिन धर्मनिरपेक्षता के नाम पर इन लोगों ने दंगाइयों को दंगे करने की पूरी छूट दे रखी है। पिछले एक हफ्ते से पूरा मुर्शिदाबाद जल रहा है। लेकिन सरकार मौन है। ऐसी अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए।