DC vs SRH Match Pitch Report and Playing XI : आज शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad), 35वां आईपीएल मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शनिवार 20 अप्रैल 2024 को शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा। दिल्ली और हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबलों में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) खेला जाने वाला यह मैच, आईपीएल 2024 का पहला मैच होगा। वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे भाग की मेजबानी के बाद आयोजन स्थल को ब्रेक दिया गया था। डब्ल्यूपीएल (WPL) के शुरुआती मैचों में तो इस मैदान पर हाइस्कोरिंग मैच देखने को मिले थे, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा तो पिच धीमी होती गई और मैच लो स्कोरिंग होते गए। हालांकि, पिछले साल यह मैदान आईपीएल (IPL) में हाइस्कोरिंग रहा था। इस साल के शुरुआती मैचों में तो यहां बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। मैदान छोटा होने की वजह से टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर/सुमित कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद। [इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: अभिषेक पोरेल]
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। [इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मयंक मारकंडे]