IND vs SA T20 World Cup Final Match: पिछले एक महीने से खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच कल यानी 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। इस मैच में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसे में आइये मैच से जुड़ी कुछ डिटेल्स पर नजर डाल लेते हैं।
पढ़ें :- IND vs BAN Semi-final : आज विमेंस एशिया कप के सेमी-फाइनल में भारत की बांग्लादेश से होगी भिड़ंत, जानें- किसका पलड़ा भारी
IND vs SA टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच भारतीय समयानुसार, 29 जून को रात 8 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
IND vs SA टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।
पढ़ें :- एक ही दिन दो अलग-अलग मैच खेलेगी टीम इंडिया! श्रेयस-ईशान नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे
IND vs SA टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में कैसी रहेगी पिच?
फाइनल मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसकी पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिलती है। यहां पर तेज गेंदबाजों को उछाल के साथ गेंद को स्विंग कराने का मौका मिलता है और बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 153 रन रहा है। मैच में टॉस की अहम भूमिका रह सकती है।
बारबाडोस में अब तक कुल 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 19 पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 11 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है। दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। यहां, 172 रन हाईएस्ट रन चेज रहा है।
IND vs SA टी20 मैचों किसका पलड़ा भारी रहा है?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 14 और साउथ अफ्रीका ने 11 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों के बीच छह मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका 2 मैच जीत पायी है।
पढ़ें :- Duleep Trophy 2026 Final : 14 साल बाद ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी पर कब्जा! साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमटी
IND vs SA टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा सेमी-फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
IND vs SA टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा सेमी-फाइनल मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।