RCB vs SRH Match Pitch Report Probable Playing XI : आईपीएल 2024 का 30वां मैच आज सोमवार 15 अप्रैल 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला यह चौथा आईपीएल मैच होगा। इससे पहले खेले गए पिछले 3 मैचों में से सिर्फ एक में ही घरेलू टीम जीत पायी है।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
आईपीएल के मौजूदा सीजन के दौरान बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें खूब रन तो बने हैं। आम तौर पर बेंगलुरु में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है क्योंकि इस मैदान पर कोई भी टोटल सुरक्षित नहीं। हालांकि, इस मैदान पर आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने स्कोर को डिफेंड करते हुए घरेलू टीम को 28 रन से मात दी थी।
पिच रिपोर्ट की बात करें तो बेंगलुरु में खेले गए पिछले तीन मैचों की पहली पारी में 175-175 से ज्यादा रन बने हैं। यहां पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को दो बार और स्कोर डिफेंड करने वाली टीम एक बार सफलता हाथ लगी है। बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मैच में टॉस जीतने वाला कप्तान लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगा। पहली पारी में पिच की दो प्रकृति देखने को मिल सकती है। इसके अलावा ओस भी मैच के नतीजे पर असर डालेगी।
कब और कहां खेला जाएगा मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मैच, सोमवार 15 अप्रैल 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे। इसके अलावा फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।