लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, लखीमुपर खीरी में तेंदुए से भिड़ने वाले मिहिलाल गौतम को सम्मानित कर दो लाख की आर्थिक मदद की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज एक बहुत बहादुर और साहसिक व्यक्ति को सम्मान देने के लिए हम लोग इकट्ठे हुए हैं। इधर उत्तर प्रदेश में जानवर सड़कों पर है, तहसीलों में पहुंच रहे, अस्पतालों में पहुंच रहे जिसकी वजस से बहुत सारे लोगों की क्षति हुई, जान गई है। जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, अतिक्रमण बड़े पैमाने पर है।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
उन्होंने आगे कहा, जब तक सरकार की सोच में पर्यावरण के संरक्षण की सोच नहीं होगी तब तक पर्यावरण नहीं बचेगा। यह सरकार वो है जो बिगाड़ने वाली सरकार है, काम को खराब करने वाली सरकार है। इस दौरान उन्होंने जेपीएनआईसी को एलडीए को सौंपने पर सरकार को घेरा। कहा कि, हम जेपीएनआईसी के फाउंडर मेंबर हैं। समाजवाद और जेपी के योगदान के लिए इस केंद्र को बनाया गया है।
"संपूर्ण क्रांति के आंदोलन का यह परिणाम हुआ कि बदलाव आ गया।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/NT5VSITZO3
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 5, 2025
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
अखिलेश ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने जेपीएनआईसी को बर्बाद कर दिया। वो अब बिहार में वोट कैसे मांगेंगे। जेपी इतना बड़ा नाम है, इसे एलडीए को दे रहे हैं। एलडीए का काम देख लीजिएगा। इसके साथ ही, एक बार फिर उन्होंने जीपीएनआईसी को खरीदने की बात कही।
"अगर JPNIC बेचना ही है तो हम समाजवादी लोग लेने के लिए तैयार हैं।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/RbosZYakkU
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 5, 2025
पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट
साथ ही, प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, साइबर क्राइम और लूट में उत्तर प्रदेश नंबर 1 है। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। क्राइम में भाजपा के लोग शामिल हैं।