मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ (Superhit film ‘War’) के अगले भाग यानी कि ‘वॉर 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ (Spy Universe film ‘War 2’) को इसी साल रिलीज होना है। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) लगातार फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन अब फिल्म के चाहने वालों को एक झटका लग सकता है, क्योंकि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने ‘वॉर 2’ की शूटिंग रोक दी है। दरअसल, बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) के मुताबिक फिल्म के एक गाने के शूट के वक्त ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के पैर में चोट लग गई है, जिस वजह से फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ गया है।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
मई में दोबारा शुरू होगी शूटिंग
बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) के मुताबिक, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म के जोशीले गाने की शूटिंग कर रहे थे। फैंस को उम्मीद है कि इस गाने में उन्हें ऋतिक का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा। लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, इस गाने की शूटिंग के दौरान ही ऋतिक के पैर में चोट आ गई है और डॉक्टर्स ने उन्हें चार हफ्ते का आराम बताया है। इसी वजह से गाने की शूटिंग रोक दी गई है। अब इस गाने की शूटिंग मई में होगी।
डॉक्टर्स ने दी आराम की सलाह
बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) का कहना है, “ऋतिक को ये चोट गाने की रिहर्सल करते वक्त लगी है। इस गाने में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच एक डांस सीक्वेंस दिखाया जाना है। जिसके लिए ऋतिक काफी मेहनत कर रहे हैं। इसी के रिहर्सल के दौरान उनके पैर में एक छोटी सी चोट लग गई जो काफी असहज थी और जब डॉक्टरों ने उनकी चोट की जांच की, तो उन्होंने एक्टर को सलाह दी कि वे इसे और जोखिम में न डालें और इस गाने की शूटिंग से पहले अपने पैर को आराम दें।
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
14 अगस्त को रिलीज होनी है ‘वॉर 2’
जानकारी के मुताबिक, फिल्म की अधिकांश शूटिंग हो चुकी है। सभी किरदारों ने अपनी-अपनी शूटिंग पूरी कर ली है और फिल्म अपने पोस्ट प्रोडक्शन में है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ये फिल्म इसी साल 14 अगस्त को रिलीज होनी है। इस फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के बीच जबरदस्त एक्शन होने की संभावना है।