Pashmina Roshan hot pic: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की चचेरी बहन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि अब तक पश्मीना रोशन ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि वो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जैसे बड़े सुपरस्टार की कजिन है।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
लेकिन हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड के प्रोड्यूसर ने इस बात का खुलासा किया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन आए दिन अपनी खूबसूरती के कारण काफी चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी लाइमलाइट में रहने की वजह कुछ और ही है।
दरअसल, वो जल्दी ही फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड (Ishq Vishk Rebound) के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। जब से पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) इस फिल्म का हिस्सा बनी है तब से ही उन्हें लेकर अफवाहें उड़ रही हैं कि क्या भाई की वजह से उन्हें ये मौका मिला है।
हाल ही में इस फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि पश्मीना रोशन को इस फिल्म में जगह उनके टैलेंट के आधार पर मिली है और इनके सेलेक्शन में रोशन परिवार का कोई हाथ नहीं था।
बता दें कि पश्मीना रोशन जब ऑडिशन देने गई थीं तो उनको चुनने से पहले 12 लोगों ऑडिशन दे चुके थे। लेकिन निर्माता को उनकी एक्टिंग ही सबसे अच्छी लगी और उन्होंने पश्मीना को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया।
पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल
रमेश तौरानी ने कहा था कि उन्होंने इस बात का खुलासा सेलेक्शन होने के बाद भी नहीं किया था। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान न तो राजेश रोशन का उन्हें कॉल आया और ना तो ऋतिक रोशन ने उन्हें कॉल किया।
बता दें कि पश्मीना रोशन अपने बड़े भाई ऋतिक रोशन के साथ बेहद ही प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वो ऋतिक रोशन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।