Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Janmashtami 2021: धूमधाम से मनाया जाता है भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्‍मोत्‍सव, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

Janmashtami 2021: धूमधाम से मनाया जाता है भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्‍मोत्‍सव, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Janmashtami 2021: जन्‍माष्‍टमी (Janmashtami 2021) का पर्व नजदीक है। भाद्रपद महीने की कृष्ण अष्टमी को श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्‍म हुआ था। इस वर्ष यह पर्व 30 अगस्त 2021, सोमवार को मनाया जाएगा। पूरे देश में धूमधाम से भगवान श्रीकृष्‍ण (Lord Shri Krishna) का जन्‍मोत्‍सव मनाया जाता है। मंदिरों में सजावट होती है और घरों में भी झूले सजाकर, पंजीरी का भोग लगाकर भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त व्रत करते हुए, रातभर भगवान की आराधना करेंगे और फिर पारण मुहूर्त के अनुसार, भगवान को भोग लगाते हुए अपना व्रत खोलने की परंपरा निभाएंगे। हिन्दू शास्त्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के व्रत को ‘व्रतराज’ की उपाधि दी गई है, जिसके अनुसार माना गया है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को साल भर के व्रतों से भी अधिक शुभ फल प्राप्त होते हैं।

पढ़ें :- 18 अक्टूबर 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों के पूरे होंगे काम, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त और समय

श्री कृष्ण जन्माष्टमी- 30 अगस्त (सोमवार)
निशीथ पूजा मुहूर्त- रात 23:59:27 बजे से रात 24:44:18 बजे तक
अवधि- 44 मिनट
जन्माष्टमी पारण मुहूर्त- 31 अगस्त को सुबह 05:57:47 बजे के बाद

 

सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा
शास्त्रों के अनुसार, भाद्र कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ राशि में चंद्रमा इसके साथ सोमवार या बुधवार का होना बेहद दुर्लभ संयोग माना जाता है। इस बार जन्माष्टमी पर यह सभी योग बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा।

पढ़ें :- Sharad Purnima 2024 : शरद पूर्णिमा की रात इस समय रखें खुले आसमान में खीर , जानें सही समय और विधि
Advertisement