Huawei Mate X8 series : हुआवेई अपनी अगली जनरेशन की फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज Mate X8 को इस महीने चीन में लॉन्च कर सकता है। यह पिछले साल नवंबर में आई Mate X7 सीरीज का सक्सेसर हो सकती है। खास बात ये है कि नए लीक में Huawei Mate X8 सीरीज की संभावित लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
पढ़ें :- राहुल गांधी के आरोपों को सैम पित्रोदा ने नकारा, बोले पीएम मोदी कोई पेचकस लेकर कंप्यूटर पर नहीं बैठे हैं...
खबरों के अनुसार, लीक के मुताबिक, Huawei Mate X8 सीरीज को चीन में 24 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसी इवेंट में कंपनी MateBook Fold S को भी पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
वहीं डिजाइन की बात करें तो Mate X8 सीरीज के फोन पिछले मॉडल के मुकाबले पतले और हल्के हो सकते हैं। वहीं कलर की बात करें तो नए फोल्डेबल फोन में एक नया कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है।
कैमरा
Huawei Mate X8 सीरीज की खासियत इसका कैमरा भी हो सकता है। लीक के अनुसार, अपकमिंग फोल्डेबल फोन Huawei के Ruiying Z10 10x Zoom Camera Module को सपोर्ट कर सकते हैं। यह एक अलग कैमरा एक्सेसरी है, जिसे खास लेंस माउंट की मदद से फोन से जोड़ा जा सकता है।
इनर डिस्प्ले
लीक के मुताबिक, Huawei Mate X8 में 8.15 इंच का इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है। इसके मुकाबले पिछले Mate X7 में 8 इंच की इनर स्क्रीन और 6.49 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है।
पढ़ें :- Cyber Fraud: PM आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल भेजकर खाते से उड़ाए लाखो रुपये
चिपसेट
परफॉरमेंस के लिए फोन में Kirin 9050 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है।
बैटरी
वहीं, इसमें 6,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिलने की उम्मीद है।