बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले स्थित रेलवे स्टेशन नजीबाबाद (Railway station Najibabad) के कैरिज एंड वैगन (Carriage & Wagon) में तैनात तकनीकी कर्मचारी दीपक कुमार (Technical employee Deepak Kumar) की पत्नी ने ही गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हार्ट अटैक (Heart Attack) आने का शोर मचाकर खुद ही चिकित्सक के पास ले गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) में हत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को पकड़ लिया है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग है या कोई अन्य कारण, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
हल्दौर के गांव मुकरंदपुर निवासी दीपक कुमार (29) का चौहड़पुर नहटौर (Chauharpur Nahtaur) निवासी शिवानी से 17 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह हुआ। रेलवे कर्मी दीपक अपनी पत्नी के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर (Adarsh Nagar) में किराए के मकान में रह रहा था।
शिवानी ने पति दीपक कुमार को हार्ट अटैक आने की जानकारी फोन करके अपनी सास और देवर को दी
शुक्रवार की दोपहर शिवानी ने पति दीपक कुमार को हार्ट अटैक (Heart Attack) आने की जानकारी फोन करके अपनी सास और देवर को दी और पति को नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गई। इसके बाद समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre) में भर्ती कराने का प्रयास किया। मगर चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया। बिजनौर अस्पताल पहुंचने तक दीपक की मौत की पुष्टि हो चुकी थी।
शिवानी अपने पति के शव का नहीं कराना चाहती थी पोस्टमार्टम
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
मौत के बाद शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिवार वालों ने गले पर निशान देखा तो उन्होंने पोस्टमार्टम की बात रखी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है। इसके बाद मृतक के भाई पीयूष उर्फ मुकुल ने तहरीर देकर नजीबाबाद थाने में शिवानी और एक अज्ञात के खिलाफ दीपक की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवानी को हिरासत में ले लिया।
शिवानी पुलिस को लगातार गुमराह करती रही
सीओ नितेश प्रताप सिंह (CO Nitesh Pratap Singh) और थाना प्रभारी जय भगवान सिंह (Police station in-charge Jai Bhagwan Singh) ने शिवानी से पूछताछ की है। शिवानी पुलिस को लगातार गुमराह करती रही, बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्याकांड को अंजाम देते वक्त उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।
एसपी सिटी बिजनौर संजीव वाजपेयी (SP City Bijnor Sanjeev Vajpayee) ने बताया कि रेलकर्मी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। हत्या करने की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेम प्रसंग या अन्य कोई पहलू है, सभी पर गहनता से पड़ताल की जा रही है।
हत्या करना स्वीकारा, कौन शामिल था यह खुलासा होना बाकी
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
एसपी सिटी (SP City) के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में शिवानी हत्या किया जाना तो कबूल कर चुकी है। मगर उसके साथ कौन था? इस पर लगातार गुमराह कर रही है। शुरुआत में एक युवक का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक ने बता दिया कि उसका कोई संबंध नहीं है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी का नाम उगलवाने का प्रयास कर रही है।