नई दिल्ली। हुंडई इंडिया (Hyundai India) और टीवीएस (TVS) मोटर मिलकर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (Electric Three-Wheelers) बनाने की योजना बना रहे हैं। इस नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (Electric Three-Wheelers) का निर्माण टीवीएस द्वारा किया जाएगा, जबकि इसके डिजाइन और इंजीनियरिंग की जिम्मेदारी हुंडई पर होगी। हुंडई (Hyundai) भारत में तेजी से बढ़ते लास्ट-माइल मोबिलिटी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को उत्सुक है। अपनी इसी इच्छा को पूरी करने को अब वह टीवीएस (TVS) के साथ साझेदारी करने को बातचीत कर रही है। हालांकि, दोनों ही कंपनियों ने अभी आधिकारिक रूप से इस साझेदारी पर कोई जानकारी नहीं दी है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
दोनों ब्रांड्स के बीच बातचीत संभावित साझेदारी पर केंद्रित है, जहां टीवीएस अनुबंध निर्माण समझौते के तहत इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का स्थानीय स्तर पर निर्माण करेगा। हुंडई (Hyundai) का माइक्रो-मोबिलिटी व्हीकल आर्किटेक्चर भी टीवीएस के साथ साझा किया जाएगा। हुंडई अपनी क्रेटा ईवी और अन्य मॉडलों को आगामी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लास्ट-माइल मोबिलिटी कॉन्सेप्ट (Last-Mile Mobility Concept) को प्रदर्शित करने की योजना बना रही है। वहीं, टीवीएस (TVS) भी इस क्षेत्र में कदम रखने की योजना बना रहा है। कंपनी 2025 में अपना खुद का इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च करने की तैयारी में है।
Shucle की एंट्री के खुलेंगे द्वार
हुंडई अगर टीवीएस (TVS) के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हिलर (Electric Three-Wheelers) भारतीय बाजार में उतारती है तो हुंडई को भारत में अपने ऐप-आधारित प्लेटफॉर्म, Shucle को भारत में लॉन्च करने का मौका मिलेगा। मार्च 2021 में हुंडई मोटर ग्रुप ने Shucle नामक एक डिमांड-रिस्पॉन्सिव राइड-पूलिंग सेवा शुरू की थी। यह सेवा हुंडई की एआई रिसर्च लैब द्वारा विकसित की गई है और साउथ कोरिया के सेजोंग सिटी में स्थानीय परिवहन चुनौतियों को हल करने के लिए रीयल-टाइम डिमांड के आधार पर फ्लेक्सिबल रूटिंग प्रदान करती है।
तेजी से बढ़ रहे हैं ईवी थ्री-व्हीलर
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
भारत में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (Electric Three-Wheelers) की मांग तेजी से बढ रही है। भारत में बिकने वाला हर दूसरा तिपहिया वाहन, इलेक्ट्रिक है। इस सेगमेंट में यात्री-परिवहन रिक्शा और कार्गो-डिलीवरी मॉडल (Cargo-Delivery Model) शामिल हैं। जनवरी-नवंबर 2024 में इस सेगमेंट की ग्रोथ 20% रही और कुल 631,855 यूनिट बिकी। लास्ट-माइल मोबिलिटी सेगमेंट (Last-Mile Mobility Segment) का जहां तक सवाल है तो इसमें फिलहाल महिंद्रा 40% से अधिक हिस्सेदारी के साथ मार्केट लीडर है। बजाज ऑटो भी तेजी से इस क्षेत्र में विस्तार कर रहा है। अल्टीग्रीन और यूलेर जैसे स्टार्टअप्स भी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढाने को हाथ-पैर मार रहे हैं।