Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai August Sales : हुंडई  ने अगस्त में 63 हजार से ज्यादा कारों की बिक्री , एसयूवी सेगमेंट का दबदबा कायम

Hyundai August Sales : हुंडई  ने अगस्त में 63 हजार से ज्यादा कारों की बिक्री , एसयूवी सेगमेंट का दबदबा कायम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai August Sales : दुनिया की जानी मानी कार निर्माता कंपनी हुंडई इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अगस्त 2024 के लिए अपनी कार बिक्री रिपोर्ट का खुलासा किया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 63,175 यूनिट बेचीं है। इनमें से 49,525 यूनिट्स घरेलू बाजार में बेची गईं, जबकि 13,650 यूनिट्स निर्यात की गईं। हुंडई की लाइनअप में क्रेटा और वेन्यू मॉडल का सबसे ज़्यादा योगदान है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

अगस्त 2023 की तुलना में बिक्री में साल-दर-साल गिरावट आई है। पिछले साल अगस्त में हुंडई ने 71,435 यूनिट्स बेची थीं। वहीं अगस्त 2024 में कंपनी ने 63,175 यूनिट्स की बिक्री की जो कि पिछले साल के इसी महीने की तुलना में कुल बिक्री में 11.56 प्रतिशत की कमी को दिखाता है।

भारतीय बाजार में हुंडई हैचबैक, सेडान से लेकर एसयूवी तक बेचती हैं। लेकिन बीते महीने बिक्री में सबसे आगे एसयूवी सेगमेंट रहा। इस दौरान कंपनी के घरेलू बिक्री का 66.8% हिस्सा एसयूवी सेगमेंट के वाहन रहें, जिसमें क्रेटा, वेन्यू और एक्सेटर मॉडल शामिल है।

Advertisement