Hyundai AURA E : हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने AURA Hy-CNG E वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7,48,600 रुपये (एक्स-शोरूम) है। ऐसे में अब हुंडई ऑरा (AURA) का E वेरिएंट दोहरे सीएनजी सिलेंडरों के साथ बिकने के लिए तैयार है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
डिजाइन की बात करें तो ऑरा (ई) बेस मॉडल में हैलोजन हेडलाइट्स, फ्रंट फेंडर पर टर्न इंडिकेटर, जेड-आकार के रैप अराउंड एलईडी टेल लाइट्स, 14-इंच स्टील व्हील्स, ब्लैक ओआरवीएम और बहुत कुछ शामिल हैं।
छह एयरबैग
इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो ऑरा सीएनजी ई वेरिएंट में हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट पावर विंडो, मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ 3.5-इंच स्पीडोमीटर, एडजस्टेबल रियर सीट हेडरेस्ट, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, स्पीड अलर्ट सिस्टम, ईबीडी के साथ एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम और छह एयरबैग दिए गए हैं।
इंजन
हुंडई ऑरा हाई-सीएनजी ई ट्रिम में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जिसमें सीएनजी का विकल्प भी है। 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह इंजन 82 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। सीएनजी मोड में यह 68 बीएचपी और 95 एनएम का टॉर्क देता है। दावा किया गया है कि यह 28.4 किमी/किलोग्राम का माइलेज देता है।