Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mercedes-Benz S-Class : आज लॉन्च होगी मर्सिडीज बेंज की हाईटेक लग्जरी सेडान ,  मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स

Mercedes-Benz S-Class : आज लॉन्च होगी मर्सिडीज बेंज की हाईटेक लग्जरी सेडान ,  मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mercedes-Benz S-Class : दुनिया की लग्जरी आटो कंपनी मर्सिडीज़-बेंज़ इंडिया आज 15 जून को अपनी नई मर्सिडीज़-बेंज़ S-क्लास लॉन्च करने जा रही है। खबरों के अनुसार, इस अपडेटेड मॉडल में करीब 90 फीसदी बदलाव किए गए हैं। ऐसे में लग्जरी कार पसंद करने वालों को नई S-Class में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे।

पढ़ें :- ‘Baby Patrol’ के नाम से एंट्री करेगी Nissan Tekton, 9 जुलाई को भारत में होगा ग्लोबल डेब्यू

प्रीमियम लुक
नई Mercedes-Benz S-Class का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसके फ्रंट लुक में कई बदलाव किए गए हैं। इनमें तीन स्टार शेप वाले LED DRLs दिए गए हैं, जो कार को और प्रीमियम लुक देते हैं।

नई लाइटिंग टेक्नोलॉजी हाई-बीम सिस्टम
Mercedes-Benz ने इस कार में नई डिजिटल लाइट तकनीक दी है. कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम पहले के मुकाबले 40 फीसदी बेहतर रोशनी देता है। साथ ही इसका हाई-बीम सिस्टम 600 मीटर तक सड़क को रोशन कर सकता है।

बेहतर सेफ्टी
नई S-Class में पहले से ज्यादा कैमरे, रडार और सेंसर दिए गए हैं, जिससे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और बेहतर हो गया है। पीछे की तरफ अब नए LED टेललैंप्स मिलते हैं, जिनमें Mercedes के स्टार डिजाइन वाले लाइट एलिमेंट्स दिए गए हैं।

इंजन
नई Mercedes-Benz S-Class को कई इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें S 450e प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट में 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। यह सेटअप कुल 435hp और 680Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 22kWh की बैटरी मिलती है, जो लगभग 100 किलोमीटर तक की इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज देने में कैपेबल है।

पढ़ें :- Bajaj Pulsar 220F  :  नए अवतार में लॉन्च हुई बजाज पल्सर 220F, जानें कीमत और पावर

टॉर्क
दूसरे S 450 वेरिएंट में 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जो एक्सीलरेशन के दौरान ज्यादा पावर ऑफर करता है। यह इंजन 404hp और 500Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

कीमत
फिलहाल Mercedes-Benz ने आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नई S-Class की शुरुआती कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। वहीं Plug-in hybrid variant सबसे महंगा मॉडल हो सकता है। लॉन्च के बाद नई Mercedes-Benz S-Class भारतीय बाजार में Audi A8 और BMW 7 Series को टक्कर देगी।

 

 

पढ़ें :- Skoda Kodiaq RS : स्कोडा कोडियाक RS 22 जून को होगी लॉन्च , जानें खूबियां और प्रीमियम फीचर्स
Advertisement