Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Creta EV :  हुंडई क्रेटा EV लॉन्च होगी इस महीने , जानिए कब शुरू होगा उत्पादन

Hyundai Creta EV :  हुंडई क्रेटा EV लॉन्च होगी इस महीने , जानिए कब शुरू होगा उत्पादन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai Creta EV :  दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर कंपनी की क्रेटा EV की लॉन्चिंग को लेकर खुलासा हो गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने पुष्टि की है कि वह जनवरी, 2025 में भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करेगी। हुंडई मोटर इंडिया के CEO तरुण गर्ग ने कहा, “2024 के अंत तक इस गाड़ी का उत्पादन चेन्नई के प्लांट शुरू किया जाएगा।”

पढ़ें :- Land Rover Defender 110 :  भारत में लैंड रोवर डिफेंडर 110 हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती , पुणे प्लांट में CKD असेंबली

 क्रेटा EV बदलाव
क्रेटा EV डिजाइन के मामले में हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की तुलना में मामूली स्टाइलिंग बदलाव के साथ आएगी, जिसमें क्लोज्ड ग्रिल और आगे-पीछे के नए बंपर मिलेंगे।

डिजाइन

इसके साथ ही इसमें अलॉय व्हील्स में एयरो-ऑप्टिमाइज्ड डिजाइन (Aero-optimised design) होगा। इसमें अलग स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल (center console) को नया लुक दिया जाएगा।
इसके अलावा लेटेस्ट कार में कोना इलेक्ट्रिक और आयोनिक-5 की तरह का ड्राइव सिलेक्टर दाईं ओर स्टीयरिंग कॉलम पर स्थित होगा।

पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो हुंडई क्रेटा EV की इलेक्ट्रिक मोटर को विदेशों में उपलब्ध नई जनरेशन की कोना इलेक्ट्रिक के एंट्री-लेवल वर्जन के साथ साझा किया जाएगा।
यह एक फ्रंट-माउंटेड मोटर होगी, जो लगभग 138hp की पावर और 255Nm टॉर्क पैदा करती है, जिसे 45kWh बैटरी पैक से जोड़ा जाएगा, जो एक बार चार्ज करने पर 450 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

कीमत
कीमत की बात करें तो 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास होगी।

पढ़ें :- ZXMOTO Founder Chen Jianguo : पानी पर 40.74 KM से रफ्तार से बाइक दौड़ा कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड , शख्स के बारे में जानें
Advertisement