Hyundai Creta facelift : दमदार और रफ्तार की सवारी हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 16 जनवरी को भारत में लॉन्च की गई थी। दिल को छू लेने वाली इस गाड़ी को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। बिक्री शुरू होने के बाद हुंडई ने इस गाड़ी की हर महीने औसतन 15,000 हजार यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि अप्रैल में बिक्री का आंकड़ा 15,447 यूनिट्स का रहा। कंपनी का कहना है उसके कुल ऑर्डर्स में से 50 प्रतिशत बुकिंग केवल हुंडई क्रेटा के लिए हुई है। मिडसाइज एसयूवी फेसलिफ्ट वर्जन के लॉन्च होने के करीब 1 लाख ऑर्डर मिले हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
हुंडई मोटर इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने एक वर्चुअल मीडिया इंटरेक्शन में कहा, “घरेलू बाजार में सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत की बढ़त पिछले साल दर्ज की गई इसी तरह की बढ़ोतरी से भी ज्यादा है। इसलिए, घरेलू बाजार में क्रेटा जिस तरह की डिमांड जेनरेट करने में सक्षम रही है, वह आश्चर्यजनक है, और क्रेटा देश में बढ़ती एसयूवी मांग का प्रतीक है।”
इसके अलावा, हुंडई इंडिया सेमी अर्बन और अर्बन दोनों बाजारों में एसयूवी की पकड़ में मजबूती देख रही है, जिसमें हुंडई की प्रमुख एसयूवी; क्रेटा, वेन्यू, एक्सटर और अल्काजार का 67 प्रतिशत योगदान दर्ज किया गया है।