Hyundai Creta Facelift Waiting Period : हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के लिए कंपनी ने वेटिंग पीरियड जारी किया है। क्रेटा फेसलिफ्ट 16 जनवरी को भारत में लॉन्च हुई थी। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। क्रेटा फेसलिफ्ट के डीजल वेरिएंट की डिलीवरी के लिए 4 से 5 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं पेट्रोल इंजन के लिए वेटिंग पीरियड 3 से 4 महीने का है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
इस गाड़ी में तीन इंजन ऑप्शन- 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं। यह डीजल इंजन 116 bhp का पावर आउटपुट और 250 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईएमटी, ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर, सीवीटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स शामिल है।
हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में पैनारोमिक सनरूफ, डुअल जोन एसी, वायरलेस फोन चार्जिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, 8-स्पीकर बोस सराउंड साउंड सिस्टम, 10.25 इंच का डुअल डिस्प्ले इंफोटेनमेंट, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।