Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Grand i10 Nios Vibe Edition : हुंडई ने बाजार में उतारी नई कार, जानें कीमत और रोड सेफ्टी

Hyundai Grand i10 Nios Vibe Edition : हुंडई ने बाजार में उतारी नई कार, जानें कीमत और रोड सेफ्टी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai Grand i10 Nios Vibe Edition :  दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई ने अपनी पॉपुलर हैचबैक का नया VIBE Edition लॉन्च कर दिया है। हुंडई ने अपनी इस किफायती हैचबैक का नया वाइब एडिशन लॉन्च किया है, जो ना केवल देखने में बोल्ड है, बल्कि इसमें सेगमेंट फर्स्ट और High-Tech Features जोड़े गए हैं।

पढ़ें :- Kia Price Hike 2026 : इस तारीख से महंगी हो जाएंगी Kia की सभी कारें ,  जानें कितना बढ़ेगा बोझ

कीमत
वहीं कार की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत ₹7.09 लाख से शुरू होती है।
Sportz VIBE Edition MT वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस: 7,09,400 रुपये
Sportz VIBE Edition AMT वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस: 7,61,400 रुपये
Sportz (O) VIBE EditionAMT वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस: 7,73,400 रुपये
Asta MT अपडेटेड वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस: 7,50,700 रुपये
Asta AMT अपडेटेड वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस: 8,02,600 रुपये

कलर
कलर के मामले में यूजर्स को कई विकल्प देते हुए कंपनी स्पोर्टी ब्लैक-रेड इंटीरियर, नया टाइटन ग्रे मैट कलर और सेगमेंट-फर्स्ट डैशकैम जैसे खास फीचर्स मिलते हैं।

रोड सेफ्टी
हुंडई ने रोड सेफ्टीके लिए इस कार में फर्स्ट इन-बिल्ट डैशकैम दिया है। यह फीचर न केवल रोड सेफ्टी को बढ़ाता है, बल्कि इसमें ड्राइविंग और इमरजेंसी रिकॉर्डिंग, वेकेशन रिकॉर्डिंग और फोटो कैप्चर के साथ ही ऑन-डिमांड वीडियो जैसे कई रिकॉर्डिंग मोड्स भी दिए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
Grand i10 Nios Vibe Edition के इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Grand i10 NIOS VIBE Edition में 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन 82 bhp पावर और 114 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT उपलब्ध हैं। शहर की ट्रैफिक में ये इंजन स्मूथ और रिस्पॉन्सिव है, जबकि हाईवे पर अच्छी स्पीड पकड़ता है।

पढ़ें :- ‘Baby Patrol’ के नाम से एंट्री करेगी Nissan Tekton, 9 जुलाई को भारत में होगा ग्लोबल डेब्यू

माइलेज
पेट्रोल में माइलेज 18 KMPl के आस-पास है.

Advertisement