Hyundai : दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने फेस्टिव सीजन से पहले क्रेटा, Alcazar और अल्काज़ार और क्रेटा इलेक्ट्रिक का लाउंज एडिशन पेश कर ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। ख़ास बात यह है कि पहली बार अल्काज़ार में 5-सीटर लेआउट देखने को मिल रहा है। एसयूवी में हुंडई रियर सीट एक्सपीरियंस यानी आरएसई पैकेज दिया गया है, जिसमें कई विज़ुअल बदलाव किए गए हैं। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी कीमत ₹19.21 लाख से शुरू होती है। लेकिन तीनों मॉडल में मिलने वाले फीचर्स और इंजन विकल्प एक-दूसरे से काफी अलग हैं।
पढ़ें :- उबर और रैपिडो भारत के इस शहर में 6 महीने के लिए बैन, इससे पहले ओला भी हुआ था बैन
Hyundai Creta Lounge Edition
क्रेटा लाउंज एडिशन को किंग ट्रिम के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल आईवीटी और 1.5 लीटर डीजल ऑटोमैटिक इंजन के विकल्प उपलब्ध हैं। नया गोल्डन ब्रॉन्ज रंग इस एडिशन को अलग पहचान देता है। आगे और पीछे के स्किड प्लेट, साइड सिल गार्निश, रियर स्पॉइलर, रूफ रेल्स, सी-पिलर गार्निश और आउटसाइड रियर व्यू मिरर पर ब्लैक फिनिश दी गई है।
डेडिकेटेड ऐप स्टोर
आरएसई पैकेज का सबसे बड़ा हाइलाइट फ्रंट सीट के बैक पर लगाया गया 11.6-इंच का स्क्रीन है। यह ओटीटी कंटेंट और वीडियो स्ट्रीम कर सकता है, गेम्स और फ़ोन मिररिंग को सपोर्ट करता है और इसमें डेडिकेटेड ऐप स्टोर भी दिया गया है।
रियर स्किड प्लेट्स
इसे 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। इस इडिशन में गोल्डन ब्रॉन्ज़ एक्सटीरियर कलर, ब्लैक फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स और साइड सिल गार्निश, रियर स्पॉयलर, रूफ़ रेल्स, सी-पिलर और ओआरवीएम गार्निश, मैट-ब्लैक अलॉय वील्स, सिल्वर इंटीरियर इंसर्ट्स, मूनवाइट एम्बिएंट लाइट, वॉइस-इनेबल्ड पैनारॉमिक सनरूफ़ और लाउंज ब्रैंडिंग के साथ नई सीट डिज़ाइन दी गई है। रियर सीट पर कुशन भी दिए गए हैं।