Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai-TVS Electric Three-Wheeler : हुंडई-TVS इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहन की साझेदारी,लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा

Hyundai-TVS Electric Three-Wheeler : हुंडई-TVS इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहन की साझेदारी,लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai-TVS Electric Three-Wheeler :  भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की रफ्तार में अब तेजी दिखेगी। दो दिग्गज आटो कंपनियों हुंडई-TVS इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहन की एक बड़ी साझेदारी सामने आई है। जहां कंपनियां मिलकर खासतौर पर भारतीय जरूरतों के हिसाब से इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (E3W) तैयार करने जा रही हैं। यह कदम न सिर्फ शहरों की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा, बल्कि सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा को भी बढ़ावा देगा।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

डिजाइन और टेक्नोलॉजी में दमदार कॉम्बिनेशन
नयी इलेक्ट्रिक गाड़ी के विकास में एक कंपनी डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम करेगी, जबकि दूसरी कंपनी अपने इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म और भारतीय बाजार की समझ का इस्तेमाल करेगी।

इसका मतलब है कि आने वाला E3W सिर्फ किफायती ही नहीं, बल्कि बेहतर परफॉर्मेंस, सुरक्षा और स्मार्ट फीचर्स से लैस हो सकता है। यह गाड़ी शहरी भीड़भाड़ में भी आसानी से चल सकेगी और कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करने का विकल्प देगी।

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि गाड़ी का निर्माण भारत में ही किया जाएगा. इसके लिए लोकल मैन्युफैक्चरिंग और कंपोनेंट्स पर खास जोर दिया जाएगा.

इससे देश की ऑटो सप्लाई चेन मजबूत होगी, लागत कम होगी और बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही ग्राहकों को आफ्टर-सेल्स सर्विस और स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध होंगे।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स

 

Advertisement