Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. रोहतास में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हाइवा का कहर, 2 की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रोहतास में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हाइवा का कहर, 2 की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

By Sushil Sah 
Updated Date

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विसर्जन जुलूस के दौरान तेज रफ्तार हाइवा यानी तेज गति से दौड़ने वाले भारी-भरकम डम्पर ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दुघर्टना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग और हादसे के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। बता दें कि पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान हाइवा की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। पुलिस इस घटना से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सड़क जाम खत्म कराने के प्रयास जारी हैं।

Advertisement