नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों अपने काम को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में मुख्यमंत्री शिकायतकर्ताओं से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण के दौरान फोन पर ही शिकायतकर्ता की शिकायत को सुना और उसका समाधान भी किया।
पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में
सीएम हेल्पलाइन के सेवाओं की समीक्षा की
शुक्रवार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में सीएम हेल्पलाइन सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उनहोंने फोन पर दो शिकायतकर्ताओं से बातचीत की और उनकी समस्या को भी सुना। सीएम ने इस दौरान दोनों शिकायतकर्ताओं के समस्याओं को तुरंत हल करने का भी निर्देश दिया।
खास अंदाज में की शिकायतकर्ताओं से बात
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बैंक से संबंधित शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता से बात की। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए शिकायतकर्ता से खुद का परिचय भी कराया। जैसे ही फोन लगा उन्होंने कहा- मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोल रहा हूं…। उन्होंने बात करते हुए शिकायतकर्ता को जिले के स्मार्ट सिटी कार्यालय में बुलाया और वहां पहुंचकर उन्होंने उसकी शिकायत सुनी और उसका समाधान किया।