मानंतवाडी। केरल के मानंतवाड़ी में कांग्रेस महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि BJP और RSS के लोग उनकी किताब पढ़ रहे हैं।
पढ़ें :- 'संजय गांधी की विमान हादसे में मौत न होती तो राजीव भी जिंदा होते...' CPP चीफ सोनिया गांधी का छलका दर्द
वर्षों से BJP और RSS के लोगों के तरफ से उनकी मां के बारे में झूठी बातें फैलाई
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि वर्षों से BJP और RSS के लोगों के तरफ से उनकी मां के बारे में झूठी बातें फैलाई गईं। उन्होंने कहा कि अब सोनिया गांधी अपनी कहानी खुद बता रही हैं और उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है।
भाजपा, RSS और कई अन्य लोगों ने मेरी मां के बारे में झूठ फैलाए, लेकिन वह चुप रहीं।
अब वह अपनी कहानी खुद बता रही हैं और यह उनका अधिकार है।
खुशी है कि भाजपा वाले उनकी किताब पढ़ रहे हैं।: कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
पढ़ें :- स्वच्छता में चमका नवाबों का शहर लखनऊ, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर
वायनाड, केरल https://t.co/Dp1oq93n3k — Uday Bhanu Chib (@UdayBhanuIYC) November 12, 2026
बीजेपी, आरएसएस और कई अन्य लोगों ने उनके बारे में जो चाहा, वह कहा, लेकिन मेरी मां चुप रहीं
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भारत में मेरी मां की पूरी जिंदगी के दौरान, बीजेपी, आरएसएस और कई अन्य लोगों ने उनके बारे में जो चाहा, वह कहा। उन्होंने झूठ बोले, मनगढ़ंत कहानियां बनाईं और उनके बारे में तरह-तरह की बातें गढ़ीं, लेकिन मेरी मां चुप रहीं। अब, वह अपनी कहानी बता रही हैं, और उन्हें ऐसा करने का पूरा हक है। यह अच्छी बात है कि वे इसे पढ़ने के लिए तैयार हैं। इतने लंबे समय तक, उन्होंने (बीजेपी ने) मेरी मां के बारे में झूठ फैलाया, और अब वह सच बता रही हैं। सोनिया गांधी की किताब को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच विवाद जारी है।