Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘न मैं महिला हूं न पुरुष, खुद को नॉन बाइनरी मानती हूं,’ नेहा बोरा ने अपने जेंडर को लेकर की खुलकर बात

‘न मैं महिला हूं न पुरुष, खुद को नॉन बाइनरी मानती हूं,’ नेहा बोरा ने अपने जेंडर को लेकर की खुलकर बात

By Kalpna Pandey 
Updated Date

दिल्ली की छात्र राजनीति में इन दिनों चर्चा में रहने वाली ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई राजनीतिक भाषण या सरकार के खिलाफ प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी लैंगिक पहचान को लेकर दिया गया बयान है। नेहा बोरा ने साफ कहा है कि वह खुद को न तो महिला मानती हैं और न ही पुरुष। उनकी पहचान नॉन-बाइनरी है, उनके इस बयान के बाद नॉन-बाइनरी पहचान को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

पढ़ें :- अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की प्रेस में हंगामा और नारेबाजी, 'बंद करो, दफा हो जाओ', सीजेपी चीफ बोले-इन्हें दे दीजिए 50-100 का नोट

‘मुझे महिला या पुरुष के तौर पर न देखें’

एक इंटरव्यू के दौरान नेहा बोरा से सवाल किया गया कि मीडिया में उन्हें अक्सर महिला के रूप में संबोधित किया जाता है, जबकि वह खुद को महिला नहीं मानतीं। इस पर उन्होंने कहा कि लोगों को उनकी पहचान समझने में अभी समय लगेगा। उन्होंने बताया कि कई बार बातचीत के दौरान लोग उनके लिए ‘She’ और ‘Her’ जैसे सर्वनामों का इस्तेमाल करते हैं, जबकि बाद में ‘They’ भी कह देते हैं।

नेहा के मुताबिक, अब कुछ मीडिया संस्थान उन्हें महिला या पुरुष के बजाय एक व्यक्ति के रूप में संबोधित करने लगे हैं। उनके अनुसार, इस विषय पर बातचीत शुरू होना भी जरूरी है, क्योंकि पहले बहुत से लोग नॉन-बाइनरी पहचान के बारे में जानते तक नहीं थे।

क्या होती है नॉन-बाइनरी पहचान?

नॉन-बाइनरी एक ऐसी लैंगिक पहचान है, जिसमें कोई व्यक्ति खुद को केवल महिला या केवल पुरुष की पारंपरिक श्रेणी में नहीं रखता। नॉन बाइनरी लोग ट्रांसजेंडर से भिन्न होते हैं।कुछ नॉन-बाइनरी लोग अपनी पहचान को महिला और पुरुष दोनों के बीच महसूस कर सकते हैं, जबकि कुछ खुद को इन दोनों श्रेणियों से पूरी तरह अलग मानते हैं। यह समझना भी जरूरी है कि नॉन-बाइनरी पहचान हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है। इसलिए किसी व्यक्ति की पसंद और उसके बताए गए सर्वनामों का सम्मान करना महत्वपूर्ण माना जाता है।

उत्तराखंड की रहने वाली छात्र राजनीति में सक्रिय नेहा बोरा छात्र AISA की अध्यक्ष हैं और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रही हैं। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों और सरकार के खिलाफ आंदोलनों में उनकी सक्रियता के कारण भी वह चर्चा में रही हैं।

पढ़ें :- नेहा बोरा का भाजपा व RSS पर तीखा हमला, बोलीं- एक चोर और गद्दार को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी क्या-क्या नहीं कर रहे हैं?
Advertisement