नई दिल्ली। भारत के दिग्गज खिलाड़ी और स्पिनर रविंचद्रन अश्विन ने बुधवार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की है। अश्विन कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे और वहां इसकी घोषणा की। संन्यास से पहले अश्विन ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के साथ बैठे नजर आए थे। इस दौरान कोहली ने उन्हें गले भी लगाया था।
पढ़ें :- BJP का भ्रष्टाचार और आपसी मतभेद उन्हें अंतिम चरण में ले आया...अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की वीडियो शेयर कर साधा निशाना
वहीं, अब आर अश्विन के संन्यास की घोषणा के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। कोहली ने लिखा कि, ‘‘मैंने आपके साथ 14 वर्षों तक खेला है और जब आपने मुझे बताया कि आज आप सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तो इससे मैं थोड़ा भावुक हो गया और साथ में खेलने के उन सभी वर्षों की यादें मेरे सामने आ गईं।‘‘
I’ve played with you for 14 years and when you told me today you’re retiring, it made me a bit emotional and the flashbacks of all those years playing together came to me. I’ve enjoyed every bit of the journey with you ash, your skill and match winning contributions to Indian… pic.twitter.com/QGQ2Z7pAgc
— Virat Kohli (@imVkohli) December 18, 2024
पढ़ें :- “75 नहीं, 175 साल तक आरक्षण ले लो, हमें नहीं चाहिए”, संविधान 242 सांसदों ने मिलकर बनाया था : बृजभूषण शरण सिंह
उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मैंने आपके साथ यात्रा के हर पल का आनंद लिया है, आपका कौशल और भारतीय क्रिकेट में मैच जीतने वाला योगदान किसी से पीछे नहीं है और आपको हमेशा भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। आपके परिवार के साथ आपके जीवन में और आपके लिए जो कुछ भी सामने आता है, उसके लिए शुभकामनाएं। आपके और आपके करीबियों के प्रति बड़े सम्मान और ढेर सारे प्यार के साथ। हर चीज़ के लिए धन्यवाद दोस्त…