Kumar Sangakkara: बीसीसीआई (BCCI) इस समय भारतीय टीम के हेड कोच को ढूंढ रहा है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के मौजूदा क्रिकेट निदेशक कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) ने भारतीय हेड कोच के बारे में अपनी राय व्यक्त की। संगाकारा ने कहा कि उनके पास भारतीय हेड कोच बनने का समय नहीं है।
पढ़ें :- विंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खड़ा किया 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर
राजस्थान रॉयल्स के दूसरे क्वालीफायर गंवाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कुमार संगकारा ने कहा, ‘मुझसे अब तक संपर्क नहीं किया गया और मेरे पास भारतीय हेड कोच बनने का समय नहीं है। मैं पूर्णकालिक रूप से भारतीय कोचिंग सेवा के लिए समर्पित नहीं हो सकता। मैं राजस्थान रॉयल्स में अपने कार्यकाल से खुश हूं और देखते हैं कि आगे क्या होता है।’ बता दें कि संगाकारा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग व जस्टिन लैंगर, न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग और जिंबाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर पहले ही इस भूमिका को अपनाने से किनारा कर चुके हैं।