Ameesha Patel : बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (Bollywood Actress Ameesha Patel) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। फिल्मीज्ञान से बात करते हुए अभिनेत्री अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने कहा कि अक्सर लोग मुझसे मेरी शादी के बारे में पूछते हैं तो मैं आपको बता दूं कि मैं शादी कर चुकी हूं और वो भी काफी पहले, हालांकि मैंने अभी तक ये राज किसी को बताया नहीं था, लेकिन आज बता रही हूं।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की ये बात सुनकर सभी हैरान रह गए, फिर अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा कि असल जिंदगी में मैंने भले ही शादी न की हो, लेकिन मैं मन ही मन सालों पहले हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को अपना दिल दे चुकी हूं।
अमीषा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं तो दिल से उन्हें अनपना पति मान चुकी हूं और बरसों पहले उनसे शादी कर चुकी हूं। ये बात कहकर वो खुद जोर-जोर से हंसने लग गईं।
अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की ये बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया और सोशल मीडिया पर तो लोग इस बात पर मजे भी ले रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘आपने अपनी शादी में मुझे नहीं बुलाकर अच्छा नहीं किया’, तो किसी ने लिखा कि ‘इसलिए आप आज तक अजीब—अजीब कपड़े में नजर आती हैं।’
मालूम हो कि कि ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म के जरिए धमाकेदार शुरुआत करने वाली अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का फिल्मी करियर ज्यादा सफल नहीं रहा। हालांकि इस बीच उनका नाम कई फिल्मी हस्तियों और राजनेताओं से भी जुड़ा।
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
कहते हैं कि अमीषा पटेल (Ameesha Patel) पांच साल तक फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट (Famous Director Vikram Bhatt) के साथ रिलेशनशिप में थीं और इसी वजह से उनका फिल्मी करियर भी चौपट हुआ लेकिन वो उनसे शादी नहीं कर पाईं, आज तक इस ब्रेकअप की वजह नहीं पता चली। पिछला साल उनके लिए काफी धमाकेदार रहा, फिल्म ‘गदर 2’ के जरिए उनकी पर्दे पर धमाकेदार वापसी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि अमीषा इस साल भी अपने फैंस को कोई बड़ा तोहफा देंगी।
कुछ साल पहले अमीषा का नाम कांग्रेस के दिग्गज और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बेहद करीबी रहे दिवंगत नेता अहमद पटेल (Late leader Ahmed Patel) के बेटे फैसल के साथ भी जुड़ा था, लेकिन बाद में अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने कहा था कि ‘वो सिंगल हैं और किसी भी शादी शुदा मर्द को डेट नहीं कर रही हैं।