Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्ण विश्वास है आपके ज्ञान, अनुभव व राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण से संसद की गरिमा बढ़ेगी…राज्यसभा के लिए नामित हस्तियों को सीएम योगी ने दी बधाई

पूर्ण विश्वास है आपके ज्ञान, अनुभव व राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण से संसद की गरिमा बढ़ेगी…राज्यसभा के लिए नामित हस्तियों को सीएम योगी ने दी बधाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चार प्रतिष्ठित हस्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया है। इनमें डॉ. मीनाक्षी जैन, उज्जवल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला और सदानंदन मास्टर का नाम शामिल है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पूर्ण विश्वास है कि आपके ज्ञान, अनुभव व राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण से संसद की गरिमा बढ़ेगी, विमर्श सशक्त होगा और भारत की महानता की यात्रा को नई गति व दिशा मिलेगी।

पढ़ें :- बीजेपी को बड़ा झटका,पूर्व सांसद के बाद अब पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भी छोड़ी पार्टी, फेसबुक पर डाली लंबी-चौड़ी पोस्ट

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन जी, पूर्व राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला जी, सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर जी और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम जी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई।

आप सभी का मनोनयन भारत की बौद्धिक प्रतिभा का वंदन है। पूर्ण विश्वास है कि आपके ज्ञान, अनुभव व राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण से संसद की गरिमा बढ़ेगी, विमर्श सशक्त होगा और भारत की महानता की यात्रा को नई गति व दिशा मिलेगी।

पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं

वहीं, यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एक्स पर लिखा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन जी, पूर्व राजनयिकहर्षवर्धन श्रृंगला जी, सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर जी और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। यह मनोनयन भारत की विचारशील परंपरा, निष्ठावान सेवा और विद्वत्ता को आदर प्रदान करने वाला है।

Advertisement