लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। दिल्ली में हुई हाईलेवल मीटिंग के बाद आकाश आनंद को चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद आकाश आनंद ने बसपा सुप्रीमो को धन्यवाद देते हुए कहा कि, मैं वादा करता हूं कि पार्टी व मूवमेंट के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा और कभी निराश नहीं करूंगा।
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही मचाया तहलका, कुछ घंटे में 93 हजार से अधिक लाइक, फॉलोअर्स 30 हजार पार
आकाश आनंद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, आज बीएसपी की आल-इंडिया बैठक में शामिल होने का मौका मिला। सभी पदाधिकारियों को पूरे देश में पार्टी को मजबूत करने के लिए बहन कु. मायावती जी का मार्गदर्शन और जरूरी दिशा-निर्देश मिला। उन्होंने आगे लिखा, बहन जी ने मुझे पार्टी के मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी दी है। मैं बहन जी का तहेदिल से आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने मेरी गलतियों को माफ किया और एक अवसर दिया है कि मैं बहुजन मिशन और मूवमेंट को मजबूत करने में अपना योगदान दूं।
आज बी.एस.पी की आल-इंडिया बैठक में शामिल होने का मौका मिला। सभी पदाधिकारियों को पूरे देश में पार्टी को मजबूत करने के लिए आदरणीय बहन कु. मायावती जी का मार्गदर्शन और जरूरी दिशा-निर्देश मिला।
आदरणीय बहन जी ने मुझे पार्टी के मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी दी है।
मैं आदरणीय…— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) May 18, 2025
पढ़ें :- राहुल गांधी 'पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर...,' रिजीम चेंज को लेकर शिवराज सिंह चौहान का हमला
मैं बहन जी से वादा करता हूं कि पार्टी व मूवमेंट के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा और कभी निराश नहीं करूंगा। बहन कु. मायावती जी का मैं फिर से तहेदिल से धन्यवाद करता हूं। बता दें कि,सपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही आकाश आनंद एक बार फिर मुख्य धारा की राजनीति में वापस लौट आए हैं। दिल्ली में हुई हाईलेवल मीटिंग के बाद आकाश आनंद को चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।