DC vs RCB Match Highlights : अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को खेला गया मैच मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने डीसी के बल्लेबाजों को पूरी तरह घुटने पर ला दिया और मेजबान समझ नहीं पा रहे थे कि ये क्या हो रहा है। आरसीबी ने 6.3 ओवर में लक्ष्य का पीछा करके एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं, मैच के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि मुझे अब भी समझ नहीं आ रहा कि हुआ क्या?
पढ़ें :- DC vs RCB Head to Head : आज दिल्ली से हिसाब बराबर करने उतरेगी आरसीबी, जानें- अब तक किसका पलड़ा भारी
दरअसल, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स अपनी पारी की पहली गेंद से झटके लगने शुरू हो गए। यह पूरी तरह एकतरफ़ा मैच रहा है और दिल्ली कहीं भी इस मैच में दिखाई नहीं पड़ी। मैच तो पावरप्ले में ही खत्म हो गया था, जब हेज़लवुड और भुवनेश्वर ने गेंद को ज़बरदस्त स्विंग कराया। जब डीसी का स्कोर 8/6 हो गया, तो वहाँ से जीतने के लिए किसी चमत्कार की ही ज़रूरत थी। आखिरकार डीसी किसी तरह 75 रन तक पहुंच पाई। जिसके बाद आरसीबी ने पावरप्ले के ठीक बाद ही यह काम बड़ी आसानी से पूरा कर लिया। यह पिच दिल्ली और पंजाब के बीच खेले गए मैच से बिलकुल अलग थी।
एकतरफा हार के बाद अक्षर पटेल ने कहा, “मुझे अब भी समझ नहीं आ रहा कि हुआ क्या। लेकिन सब कहते हैं कि क्रिकेट में, हर दिन आपको चौकन्ना रहना पड़ता है और आपको वापस आकर वही चीज़ें बार-बार करनी पड़ती हैं। लेकिन हाँ, जब आप अगले मैच में जाते हैं, तो आपको इसे भूलकर आगे बढ़ना होता है।” आरसीबी की गेंदबाज पर उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहूँगा कि हैरानी हुई – वे वर्ल्ड-क्लास बॉलर्स हैं और वे गेंद को कहीं भी स्विंग करा सकते हैं, उन्होंने हर मैदान पर ऐसा किया है। लेकिन हां, मुझे लगता है कि अगर हमारे ओपनर्स या टॉप-ऑर्डर के किसी बैटर ने शुरुआती कुछ ओवर्स को बेहतर तरीके से खेला होता, तो शायद कुछ फ़र्क पड़ सकता था और मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। लेकिन जिस तरह से उन्होंने बॉलिंग की, उसका श्रेय उन्हें ही जाता है।”