सोशल मीडिया की गलियों में रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। हर समय कोई न कोई इसपर पोस्ट करता रहता है। अगर आप भी कुछ वक़्त इस पर बिताते होंगे तो आपको काफी मज़ा आता होगा। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी हसी नही रुकेगी तो आइए जानते हैं कि इस वीडियों में क्या है ….
पढ़ें :- Video-कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ, मेस में मची भगदड़, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जानिए इस वीडियो में क्या है
इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की नांव पर चढ़ने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी वो पूरी तरह से चढ़ नहीं पाई है। उसने एक पेड़ की डाल को सहारे के लिए पकड़ा हुआ है और नांव पर चढ़ी एक महिला उस लड़की की मदद कर रही है। अब दिक्कत यह होती है कि नांव धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है मगर लड़की पूरी तरह से उस पर चढ़ नहीं पाई है और अब वो पेड़ पर भी नहीं चढ़ सकती है। इस कारण वो लड़की नदी में गिर जाती है और उसके साथ ही साथ वो महिला भी गिर जाती जो उसकी मदद कर रही थी।
हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे
पापा की परी पानी में गिरी छापकpic.twitter.com/Vy1jbUbK0c — Reetesh Pal (@PalsSkit) August 5, 2025
पढ़ें :- 30 साल बाद लौटेगा जवान का शव, एवरेस्ट में इतने सालों तक पर्वतारोहियों के लिए था सबसे महत्वपूर्ण लैंडमार्क
यहां देखें वीडियो
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे, पापा की परी पानी में गिरी छपाक।’ अब तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये दिमाग घर छोड़कर बाहर चले जाते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह मजा आ गया। तीसरे यूजर ने लिखा- पापा की परियां कमल होती हैं।